फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसे में देवर और भाभी की मौत

Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव गुड़ियाहार निवासी देवर और भाभी की इटावा जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत की खबर से घर में मातम छा गया। इटावा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुड़ियाहार गांव की पूर्व प्रधान जावित्री देवी पत्नी जर्मन सिंह शुक्रवार को देवर वीरेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह इटावा जिले के चौपला कस्बे में किसी काम से गई थीं। दोपहर बाद दोनों लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे सैफई थाना क्षेत्र के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर टिमरुआ पुल के पास बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज प्रेमचंद ने घायलों को सैफई के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही जावित्री देवी और वीरेंद्र सिंह के घर में कोहराम मच गया। परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सैफई थाना पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed