{"_id":"5ec5584d8ebc3e90b43dec9b","slug":"accident-mainpuri-news-agr4425891168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर नहाकर लौट रहे युवकों की कार पलटी, छह हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर नहाकर लौट रहे युवकों की कार पलटी, छह हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली निवासी छह युवक बुधवार को गांव से मैनपुरी जा रहे थे। युवकों की कार अचानक पलट गई जिससे सभी छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से दो को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया है।
टिंडौली निवासी युवक बुधवार की दोपहर करीब एक बजे गांव से मैनपुरी जा रहे थे। जब उनकी कार टिंडौली के निकट मंतला में पहुंची तभी अचानक पलट गई। कार की गति तेज थी जिसके कारण कार ने पलटने के बाद कई पलटे खाए। इससे कार में सवार अजय प्रताप (25) पुत्र वीर प्रताप, आशीष मिश्रा (22) पुत्र सुभाष मिश्रा, उद्धव पांडेय उर्फ रामजी (17) पुत्र प्रमोद पांडेय, हर्षित (20) पुत्र भानुप्रताप सिंह, हर्षित (18) पुत्र अनिल कुमार व गौरव मिश्रा (17) पुत्र ब्रजेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पलटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में गंभीर हालत के चलते हर्षित पुत्र अनिल कुमार और उद्धव पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया।
एंबुलेंस सेवा को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
मैनपुरी। टिंडौली के ग्रामीणों का कहना था कि दुर्घटना के बाद कई बार एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। लेकिन आधा घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो फिर निजी वाहनों से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।