{"_id":"5df130298ebc3e87f03064de","slug":"accident-mainpuri-news-agr419603689","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। गांव जसवंतपुर के पास मंगलवार शाम को बाइक से घर वापस लौट रहा मजदूर किसी वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना करहल क्षेत्र के गांव कल्लू की मढै़या निवासी देवेंद्र कठेरिया (35) मजदूरी करता था। मंगलवार को वह शहर में काम करने आया था। शाम करीब सात बजे बाइक से वापस गांव लौट रहा था। तभी थाना क्षेत्र में गांव जसवंतपुर के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब 8:30 बजे मजदूर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से उसके पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।