{"_id":"5f2ee4458ebc3e620434b1aa","slug":"accident-kasganj-news-agr4540890101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से दूधिया गंभीर घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से दूधिया गंभीर घायल, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के पथरेकी के पास सड़क हादसे में दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर चालक, डीसीएम में बैठीं उसकी मां व एक अन्य युवक की भी पिटाई कर दी। इससे वे लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
हाथरस-कासगंज मार्ग पर शनिवार को हाथरस की ओर से एक डीसीएम आ रही थी। ढोलना क्षेत्र के पथरेकी के पास सामने से आ रहे दूधिया सत्येंद्र (32) पुत्र लट्टूरी डीसीएम की चपेट में आ कर घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने डीसीएम को रोक लिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चालक संजय से मारपीट कर दी।
उसकी मां कमलेश और एक अन्य सवार राहुल ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। इससे वे तीनों भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहां से दूधिया सत्येंद्र, चालक संजय व उसकी मां कमलेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।