{"_id":"5e6526098ebc3eeb2748be4a","slug":"accident-in-mainpuri-mainpuri-news-agr433027758","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलटा
विज्ञापन
08एमएनपी-33-बेवर में पलटा पड़ा ट्रक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। जीटी रोड पर मोटा रोड तिराहे के पास शनिवार की रात गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक पलट गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक और हेल्पर को चोटें आईं हैं। रविवार को पूरे दिन जीटी रोड पर जाम के हालात बने रहे। वाहनों को गुजारने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शाम तीन बजे पलटे ट्रक केा क्रेन से हटवाकर पुलिस ने यातायात सुचारु कराया गया।
शनिवार की रात एक ट्रक लेकर जीटी रोड पर चालक रामलाल निवासी राजस्थान कटरा से लकड़ी की फंटी लादकर जयपुर जा रहा था। रात 10 बजे जब वह मोटा रोड तिराहे के पास अस्पताल के सामने पहुंचा तभी अचानक सड़क पर आई एक गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया। मोड पर रास्ता संकरा होने से यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौकेे पर पहुंच गई। ट्रक पलटने से मामूली रूप से घायल हुए चालक और हैल्पर का प्राथमिक उपचार कराया। सुबह होते ही जीटी रोड पर जब वाहनों का आवागमन ज्यादा हुआ तो सुबह से ही जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही पुलिस एक बार फिर पहुंच गई। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को गुजारने केे लिए मशक्कत की। शाम तीन बजे पुलिस ने क्रेन बुलवाकर पलटे हुए ट्रक को हटवाने के बाद यातायात सुचारु कराया।
जानवरों से हो रहे हादसे
जीटी रोड पर रात दिन वाहनों का आवागमन रहता है। वाहनों की अधिकता के बीच जीटी रोड पर बेसहारा जानवर भी घूमते रहते हैं। जानवरों को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पल्ट जाते हैं। जिससे हादसे भी हो जाते हैं। राम सिंह, सुभाष बाबू, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ने बेसहारा जानवरों को सड़क से हटवाने की मांग की है।