फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in mainpuri

सड़क पार कर रही बच्ची को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Mon, 24 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident in mainpuri
24एमएनपी-34-आगरा रोड पर नवीन मंडी के पास सड़क दुर्घटना में बालिका की मौत के बाद मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित गिहार कालोनी के सामने सोमवार शाम सड़क पार कर रही एक छह वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मैनपुरी-आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला परौंख निवासी कन्हैया सोमवार को कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड गिहार कालोनी स्थित ससुराल गमी में आए थे। उनके साथ पत्नी व छह साल की पुत्री अंशुल भी थी। शाम करीब चार बजे अंशुल कुछ लेने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी सिंधिया तिराहा की ओर जा रहे आलू से लदे ट्रैक्टर ने बालिका को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर वहां से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने विरोध करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा कराया है। वहीं चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा तक बाधित रहा यातायात
सोमवार की शाम आगरा रोड पर हुए हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया था। इसके चलते मार्ग का आवागमन अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। करीब आधा घंटा बाद जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed