फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident in agra district hospital

आगरा के जिला अस्पताल में फटा आक्सीजन सिलेंडर का वाल्व, वार्ड ब्वाय घायल

Tue, 07 Nov 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 07 Nov 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
accident in agra district hospital
घायल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिला अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर का वाल्व फटने पर वार्ड ब्वाय घायल हो गया। तेज आवाज के साथ वाल्व फटने से महिला वार्ड में हड़कंप मच गया। वार्ड ब्वाय की आंख में चोट लगी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। 
विज्ञापन


घटना दोपहर ढाई बजे महिला वार्ड की है, यहां तैनात वार्ड ब्वाय अनिल लवानियां आक्सीजन सिलेंडर बदल रहा था। इसी बीच तेज आवाज से रेग्यूलेटर में लगने वाला प्लास्टिक वाल्व फट गया, जो सीधे वार्ड ब्वाय की आंख में जा लगा। 
विज्ञापन


तेज आवाज होने से मरीजों में हड़कंप मच गया। कई मरीज वार्ड से बाहर आ गए। वार्ड ब्वाय की आंख से खून बहने लगा। अन्य स्टाफ भी मौके पर आ गया और वार्ड ब्वाय इमरजेंसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईसी डा. सुबोध कुमार ने बताया कि हाल ही में आक्सीजन सिलेंडर के नए रेग्यूलेटर लगाए गए हैं। हादसा कैसे हुआ, सिलेंडर लगाने में कोई लापरवाही हुई है या फिर कोई तकनीकी खराबी है। इसकी जांच के लिए डा. आरके शर्मा, डा. वीरेंद्र कुमार और मेट्रन मंजू देवी की कमेटी बनाई गई है। कमेटी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed