फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident, house damage in mainpuri

कच्चा मकान गिरने से दंपती की मौत

Fri, 06 Sep 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident, house damage in mainpuri
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन और ग्रामीण। - फोटो : MAINPURI
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा में शुक्रवार की शाम कच्चा मकान ढह गया। मलबे के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका। दंपती मकान में अकेले रहते थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आठपुरा निवासी 70 वर्षीय खरगे सिंह पत्नी चुन्ना देवी के साथ कच्चे मकान में रहते थे। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मकान अचानक ढह गया। दंपती मलबा के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग और ग्रामीण दोड़कर मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे दंपती को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसडीएम अनूप कुमार, सीओ डीपी गौड़ व इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान पुलिसबल के साथ पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से दंपती के शव निकाले जा सके। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बेटे होने के बाद भी अकेले रहते थे दंपती
दंपती तीन बेटों के होते हुए भी अकेले पुराने कच्चे मकान में रहते थे। जबकि उनके तीनों बेटे अपने -अपने परिवार के साथ गांव में बने अपने मकानों में रहते थे। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि दंपती खरगे सिंह और चुन्ना देवी के तीन पुत्र हैं। बेटा ज्ञान सिंह, संतोष कुमार और हरविंद सिंह गांव में ही बने अपने-अपने पक्के मकानों में परिवार के साथ रहते हैं। वहीं दपंती अपने पुराने मकान में रहते थे। शुक्रवार शाम को संतोष मां-बाप को खाना खिलाने के बाद अपने मकान पर चला गया। लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे

धमाके से दहल गया गांव
शुक्रवार की शाम आठपुरा गांव के ग्रामीण तेज धमाके के आवाज से दहल उठे। ग्रामीण जब अपने घरों से बाहर निकलते तब उन्हें पता चला कि मकान गिर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान पूरी तरह से कच्चा था। मकान की लकड़ी और मिट्टी की बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed