फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident: Container collides with bus on ISBT cut there was screams 15 people were injured

हादसा: आईएसबीटी कट पर कंटेनर बस से टकराया, मची चीख पुकार; 15 यात्री हुए घायल

Sat, 13 Apr 2024 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 10:52 AM IST
सार

आईएसबीटी कट पर कंटेनर एक बस से टकरा गया। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी मची रही। हाईवे पर 45 मिनट तक जाम लगा रहा। 
 

विज्ञापन
Accident: Container collides with bus on ISBT cut there was screams 15 people were injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम फिर सड़क हादसा हुआ। एक कंटेनर खराब कंटेनर को खींचकर ले जा रहा था। आईएसबीटी कट पर सवारियों को बैठाने के लिए खड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस में खराब कंटेनर टकरा गया। इससे बस आगे खड़ी भदावर डिपो की बस में टकरा गई। बस में सवार 15 से अधिक सवारियां घायल हुईं। चीख-पुकार मच गई। कंटेनरों को खड़ा कर चालक भाग गए। उधर, सूचना पर थाना हरीपर्वत और यातायात पुलिस पहुंची। चोटिल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से हाईवे पर 45 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। रोडवेज की अनुबंधित बस फिरोजाबाद से मथुरा जा रही थी। चालक ने आईएसबीटी कट पर बस को सवारियां बैठाने के लिए रोका था। तभी भदावर डिपो की बस आगे खड़ी हो गर्ई। उसमें 15 लोग सवार थे। खंदारी फ्लाईओवर से एक कंटेनर खराब कंटेनर को खींचते हुए अचानक आया और पुल से उतरने के बाद अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


खराब कंटेनर अनुबंधित बस से टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस आगे खड़ी बस में जा घुसी। इससे बसों में सवार लोग उछलकर गिरे। हाईवे पर भी वाहन रुक गए। कंटेनर के चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। चोटिल हुए रामचंद, लाला, मोहम्मद शमशाद, गौतम, सैफ, संजय प्रकाश, मोहम्मद शोएब को पुलिस ने अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट तक फंसे रहे रामचंद
अनुबंधित बस में सवार रामचंद्र चालक की सीट के पीछे बैठे थे। उनका पैर फंस गया। इस कारण उन्हें बस से निकालने में देरी हुई। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वह दर्द से चीख रहे थे। बाद में किसी तरह निकाला जा सका। उनका मोबाइल भी खो गया। उधर, पत्नी के साथ जा रहे शमशाद के हाथ में चोट लगी। भदावर डिपो के चालक देवेंद्र भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोट लगीं। लोगों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।

देर से आई चौकी पुलिस
आईएसबीटी पर पुलिस चौकी से कुछ कदम की दूरी पर हादसा हुआ था। घटना के बाद यातायात पुलिस पहुंच गई। मगर, चौकी से पुलिस को आने में देर लगी। 20 मिनट बाद दो सिपाही आए। कंटेनर और बसों के खड़ी होने से हाईवे पर जाम लग रहा था। बाद में सिपाहियों ने क्रेन बुलाई। इसके बाद बसों और कंटेनरों को रास्ते से हटाया जा सका।

भगवान टाॅकीज पर भी खराब हुआ ट्रक
शाम को हादसे के बाद गुरुद्वारे पर एक कंटेनर खराब हो गया था। उसे हटाया गया तो रात में 8 बजे भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर पर एक ट्रक खराब हो गया। इससे जाम लगने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फिर एक और क्रेन को बुलाया गया, तब ट्रक को रास्ते से हटाया जा सका। तकरीबन 30 मिनट तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अवैध स्टैंड बना हादसे की वजह
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बसों में सवार लोग गिरने से घायल हो गए थे। मदद के लिए आए लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। उन्हें पानी की बोतलें दीं। इसके बाद पुलिस अस्पताल ले गई। लोगों का कहना था कि हाईवे पर ही वाहनों को खड़ा करने के बाद चालक सवारियां बैठाते हैं। इससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस कई बार अभियान चला चुकी है। मगर, अवैध स्टैंड पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।


कोई गंभीर घायल नहीं
सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया कि एक कंटेनर खराब कंटेनर को खींचकर ले जा रहा था, जो कि रोडवेज की अनुबंधित बस से टकरा गया। यह बस आगे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में कुछ लोग घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। कोई गंभीर घायल नहीं हैं। क्रेन की मदद से कुछ ही देर में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed