{"_id":"60eb38e28ebc3edc4535eda9","slug":"accident-can-happen-here-anytime-mainpuri-news-agr499428467","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में सीवर के खुले मैनहोल दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में सीवर के खुले मैनहोल दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल परिसर में बने सीवर टैंक के मैनहोल के ढक्कन खुले हुए हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। अराजकतत्व किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। कई बार अस्पताल आने वाले लोग दुर्घटना का शिकार होते हो जाते हैं।
जिला अस्पताल में गेट नंबर दो के पास बर्न वार्ड और नेत्र रोग विभाग के सामने सीवर टैंक बने हैं। इनके मैनहोल खुले हुए हैं। सड़क के किनारे बने टैंक के खुले मैनहोल दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। कई बार लोग इन मैनहोल में दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं। यहां चतुर्थश्रेणी कर्मचारी निवास करते हैं। उन्हें आशंका है कि वे टैंक में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
-----
अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों के साथ बच्चे भी आते हैं। वे परिसर में खेलने लगते हैं। यदि कोई बच्चा मैनहोल की तरफ चला गया तो उसका पता नहीं लगेगा।-राजू सिंह
विज्ञापन
अस्पताल में 24 घंटे लोगों का आना जाना रहता है। गेट नंबर दो से लोग रात भर निकलते हैं कभी यदि टैंक की तरफ चला गया तो दुर्घटना का शिकार हो सकता है।-अजीत सिंह
सीवर टैंक के मैनहोल को खुला नहीं रखना चाहिए। यहां हादसा हो सकता है। अस्पताल प्रशासन को इस तरफ शीघ्र ध्यान देना चाहिए। मैन होल बंद होने चाहिए।-आशीष कुमार
अस्पताल में हर प्रकार के लोग आते हैं। कोई मंदबुद्धि मैनहोल में आकर गिर सकता है,अस्पताल प्रशासन को समस्या का जल्द से जल्द निदान करना चाहिए।- रवी कुमार
-----
अस्पताल परिसर में मैनहोल खुले होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उन्हें शीघ्र बंद कराया जाएगा। अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस