{"_id":"60d85bc48ebc3e32371e6eb0","slug":"accident-at-yamuna-express-way-two-girls-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा: जन्मदिन की पार्टी में जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा: जन्मदिन की पार्टी में जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल
Sun, 27 Jun 2021 04:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:36 PM IST
सार
दिल्ली निवासी कार सवार परिवार आगरा के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने से जा रहा था। हादसे के बाद जन्मदिन पार्टी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शोकाकुल मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस पर माइलस्टोन 105 के पास रविवार को बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार युवती और किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से आगरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी अमित शर्मा की बेटी गुनगुन का रविवार को जन्मदिन था। पूरे परिवार ने उसका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से आगरा में मनाने का निश्चय किया। सारे रिश्तेदारों ने आगरा के होटल रमाडा में शाम को जन्मदिन की पार्टी रखी और कमरे भी बुक करा लिए। अलग-अलग कारों में सवार होकर परिवार के लोग आगरा के लिए निकल लिए।
विज्ञापन
मुकेश चंद शर्मा निवासी त्यागी अपार्टमेंट, छतरपुर, महरौली (दिल्ली) कार को चला रहे थे। कार में जुगलकिशोर (62), मुकेश की पत्नी निशा (48) उसकी बेटी श्रेया (19), लाजपत नगर दिल्ली निवासी मोहित शर्मा की बेटी लवी (12) के अलावा मुकेश चंद शर्मा का बेटा यश (24) सवार था।
विज्ञापन
Trending Videos
माइलस्टोन 105 के समीप हुआ हादसा
थाना जमुनापार क्षेत्र में सुबह तकरीबन 11 बजे इन लोगों की कार यमुना एक्सप्रेस पर माइलस्टोन 105 से गुजर रही थी, तभी ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में श्रेया और लवी की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य कार सवार घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने घायल जुगल किशोर और निशा को उपचार के लिए नयति अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुकेश और यश कोभास्कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लवी, मोहित शर्मा की इकलौती बेटी थी।
मां बोली, बेटी को दोबारा देखो, वह जिंदा है
परिवार के लोगों का जिला अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल था। लवी की मां बार-बार यही कह रही थी कि उसकी बेटी का पोस्टमार्टम मत करना, आज ही उसने नये कपड़े पहने हैं, वह खून से सन हो जाएंगे।
मां अपना आपा खो चुकी थी, कभी वह डॉक्टर से कह रही थी कि उसकी बेटी को फिर से चेक करो, वह जिंदा है। इस वाकये को देख अन्य मरीजों की भी आंखे नम हो गईं। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।