{"_id":"5db299848ebc3e01542f94df","slug":"accident-at-delhi-mathura-highway-father-and-two-child-die-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, बच्चों सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, बच्चों सहित तीन की मौत
Fri, 25 Oct 2019 08:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Oct 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शुक्रवार की सुबह आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ईंटों से भरी पंचर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में गुरुग्राम से आगरा आ रहे मामा, भांजा और भांजी की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो घायल हो गए।
हादसा छाता कोतवाली के गांव अकबरपुर के समीप हुआ। मौके पर पहुंची छाता पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण ओवरटेक और बाइक के तेज रफ्तार में होना बताया गया है।
आगरा के थाना खैरागढ़ क्षेत्र के गांव घुसयाना निवासी जितेंद्र ठाकुर (45) पुत्र उम्मेद अपनी बहन नीरज, उसके दो बेटे और दूसरी बहन राधा की बेटी को गुरुग्राम से एक ही बाइक से लेकर आगरा आ रहा था।

ओवरटेक और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
यह पांचों आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव अकबरपुर (चौधरी ढाबा) के पास पहुंचे तभी एक अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बाइक तेजगति में होने के कारण सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी।
मौके पर ही जितेंद्र, भांजा आयुष (15) पुत्र हरिओम और आयुषी (3) पुत्री हरिकेश निवासीगण घसकटा, जगनेर (आगरा) की मौत हो गई, जबकि बहन नीरज (38) पत्नी हरिओम और भांजा हिमांशु (8) पुत्र हरिओम घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक भाग खड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि ओवरटेक और स्पीड के चलते हादसा हुआ है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।