फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident At Agra Lucknow Expressway Bus Overturens Passengers Injured Goes Bihar to Delhi

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक की लापरवाही से बस पलटी, 25 यात्री हुए घायल

Tue, 07 Dec 2021 11:40 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिहार से दिल्ली जा रही बस डौकी क्षेत्र में पलट गई। हादसे में 25 यात्री चोटिल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Accident At Agra Lucknow Expressway Bus Overturens Passengers Injured Goes Bihar to Delhi
आगरा: बस हादसे के बाद यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। हादसे में 25 सवारियां घायल हो गईं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। बस छपरा से दिल्ली जा रही थी। सवारियां ने बताया कि चालक बीड़ी पीते हुए बस चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे से कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बस छपरा (बिहार)  के मसरख मनमलिया से दिल्ली जा रही थी। जिसमें 65 लोग सवार थे। मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बस जैसे ही डौकी थाना क्षेत्र के गांव सीता राम की मड़ैया के समीप पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। हादसा हुआ देख गांववाले दौड़े। सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम भी पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस से सवारियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

जिसमें कृष्ण नंदन, खुशी, जय कुमार, मुन्नी देवी, पुष्पा, दिनेश, मनीष कुमार, सोनी, सूरज, करीब 25 लोग घायल हो गए। बस में सवार विक्की राजपूत ने बताया कि चालक बीड़ी पी रहा था। बीड़ी पीने के बाद उसे फेंकने लगा, तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान घबराए कई लोग खिड़की से कूद गए थे। यूपीडा की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल 
मुन्ना शर्मा (32) निवासी मुसहरी थाना सिवान बिहार, छोटे लाल माथुर (32) निवासी करनपुर गढ़िया, गोपी टोला, छपरा, बिहार, दिनेश कुमार (45),मुन्नी देवी (35) पत्नी कृष्णदेव, उसके बच्चे नैना (2), देव कुमार (3), खुशी (5), पुष्पा देवी (30) पत्नी दिनेश कुमार निवासी गण सरिया, छपरा बिहार, मनीष कुमार (32) निवासी बी-190 विक्रम विहार, दिल्ली ईस्ट, दरोगा पंडित (32), उनकी पत्नी मितोली देवी निवासी ए-26 दीपक विहार, विक्रम नगर नई दिल्ली, ललिता (28) पत्नी उमेश ,अब्दुल (11), अनुज (8) निवासीगण कामता नगर, वाईयापुर, बिहार, गोविंद (26) उमेश (30), सूरज (2) पुत्र मंजीत, धर्मेंद्र (42), प्रमोद (35), राजकुमार शर्मा (40), सीमा (35) पत्नी राम कुमार, सोनू (28) पत्नी मनजीत निवासीगण बिहार मुन्नी देवी, मनीष कुमार, अंकुर कुमार आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed