{"_id":"5fd5a94624abfc7d66196403","slug":"accident-at-agra-lucknow-express-way-due-to-fog-four-vehicle-collided","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराए चार वाहन, तीन सवारियां हुईं चुटैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टकराए चार वाहन, तीन सवारियां हुईं चुटैल
Sun, 13 Dec 2020 11:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के चलते आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात चार वाहन टकरा गए। इनमें दो बस, एक ट्रक और एक कार है। माइलस्टोन 71 पर दिल्ली से प्रतापगढ़ और बिहार जा रहीं दो स्लीपर कोच बस ट्रक से टकरा गईं। हादसों में तीन सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं।
बताया गया है कि ट्रक चालक कठफोरी कट पर उतरना चाहता था, रात में घना कोहरा था जिसके कारण दृश्यता शून्य थी। ट्रक चालक कोहरे के चलते कट से आगे निकल गया। चालक ट्रक को अगले मोड पर उतारना चाह रहा था इसीबीच पीछे से आ रही दिल्ली आनंद विहार से की बस ट्रक से टकरा गई।
एक अन्य बस जो दिल्ली आनंद विहार से प्रतापगढ़ जा रही थी वो भी टकरा गई और पीछे से एक कार भी इन वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में तीन सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से वाहनों से सड़क से हटाया।