फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident at Agra Lucknow express way 14 haryana workers injured

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराया अनियंत्रित कैंटर, 14 लोग घायल

Tue, 02 Jul 2019 04:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Accident at Agra Lucknow express way 14 haryana workers injured
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में टकराया कैंटर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मटसेना क्षेत्र अंतर्गत दतावली गांव के समीप मजदूरों से भरी केंटर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मजदूरों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। 
विज्ञापन


बांदा जिले के कुछ लोग हरियाणा के विभानी में भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। मजदूरी का काम समाप्त होने पर परिवार सहित अपने घर बांदा जा रहे थे। केंटर भाड़े पर ली और सभी लोग उसमें बैठ कर सोमवार को बांदा के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पांच बजे मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत चालक को झपकी आ गई, जिससे केंटर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और केंटर में बैठे मजदूरों में चीख पुकार मच गई। महिला, बच्चे और पुरुष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही हाईवे सुरक्षा में लगी पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची और घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। इमरजेंसी में घायलों के एक साथ आने से अफरातफरी मच गई। कई घायल स्ट्रेचर न होने पर जमीन पर ही लेट गये।

घायलों में राजू (35) पुत्र श्रीप्रसाद, हीरालाल (40) पुत्र रामौतार, कुंतादेवी (35) पत्नी हीरालाल, सुधीर (8) पुत्र हीरालाल निवासी टिक्कीवारा बांदा, किशनपाल (35) पुत्र शिवप्रसाद, कल्पना (6) पुत्री किशनपाल निवासी कोहरा बांदा,  रवी (45) पुत्र मोतीलाल  निवासी बाघा बांदा, चंद्रशेकर (35) पुत्र सुदामा, छोटू (10) पुत्र राधेश्याम, राहुल (11) पुत्र चंद्रशेखर, रामश्यावन (22)  पुत्र रघुराज, रामू (12)  पुत्र सुदामा, गीता (30) पत्नी चंद्रशेखर, रोहित (10) व रंजना (8) पुत्री चंद्रशेखर शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी मजदूर गंतव्य के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed