फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accidennttt

कार और डंपर भिड़े, दो की मौत

Thu, 02 Mar 2017 12:11 AM IST
कार और डंपर भिड़े, दो की मौत
कार और डंपर भिड़े, दो की मौत Updated Thu, 02 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
accidennttt
कार और डंपर भिड़े, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिनाहट में थाना बसई अरेला के गांव अरनौटा के पास बुधवार सुबह कार और डंपर की भिड़ंत में कार सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच की दशा गंभीर बनी हुई है। वहीं, मलपुरा में न्यू दक्षिणी बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

जैतपुर निवासी डॉ. भजनलाल (65) सुबह को अपने परिवार के साथ आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। लगभग नौ बजे अरनौटा स्थित उटंगन नदी के पुल से महज 100 मीटर की दूरी पर उनकी कार और गिट्टी से भरे डंपर में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मची चीखपुकार पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को आगरा भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही भजनलाल और प्रवीना (40) पत्नी अशोक कुमार की मौत हो गई। जबकि पंकज (25), आनंद (25), योगेश (38), गोलू (15), कुसुमलता (60) को एसएन मेडिकल कालेज आगरा में भर्ती कराया गया। वहां पंकज पुत्र भजनलाल और उसके दोस्त झारखंड निवासी आनंद की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं और अच्छे मित्र हैं। हादसे के बाद डंपर का चालक और क्लीनर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डंपर की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर कार से टकराया था। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। एसओ बसई अरेला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

डौकी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी हरिओम (35) मलपुरा के गांव मनकेड़ा एक शादी समारोह में आए थे। वहां से रात लगभग दो बजे लौटते समय न्यू दक्षिणी बाईपास पर कराहरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बाह में बुधवार की दोपहर साइकिल सवार गांव सिधावली निवासी राजवीर और बाइक सवार जितेंद्र के बीच टक्कर हो गई। हादसे में जितेंद्र की मां शिव देवी और राजवीर घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। राजवीर को आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed