फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Access to six villages was cut off after dam overflowed in Kheragarh in Agra

आगरा में छह गांवों का रास्ता बंद: खेरागढ़ में उफनाया बांध, पानी में डूबी सड़कें; किसानों को सता रही ये चिंता

Sun, 13 Sep 2026 10:03 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 13 Sep 2026 10:03 AM IST
सार

डूंगरवाला से नगला दूल्हे खां सड़क पर करीब चार फीट तक पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। तहसील मुख्यालय और खेरागढ़ बाजार पहुंचने के लिए लोगों को जगनेर आगरा से नगला कमाल मार्ग आदि वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Access to six villages was cut off after dam overflowed in Kheragarh in Agra
पानी में डूब गईं सड़कें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान की तरफ से बारिश का पानी आने से खेरागढ़ के नगला दूल्हे खां में बांध उफना गया है। करीब चार फीट पानी सड़क के ऊपर बहने से डूंगरवाला-दूल्हे खां मार्ग से लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। 6 गांवों का रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। इन गांवों में किसानों की सैकड़ों बीघे में खड़ी बाजरे और अन्य फसलें भी डूब गई है। फसलों के सड़ने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि राजस्थान में लगातार हो रही बारिश की वजह से नगला दूल्हे खां के बांध में एक सप्ताह पूर्व जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। शुक्रवार को बांध उफनाने से फजीयतपुरा, दूल्हे खां, पटपरगंज, खैरा, गढ़ी, टोंटपुर गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। फजियतपुरा के रहने वाले भीकम सिंह, पातीराम कुशवाह ने बताया कि डूंगरवाला से नगला दूल्हे खां सड़क पर करीब चार फीट तक पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। तहसील मुख्यालय और खेरागढ़ बाजार पहुंचने के लिए लोगों को जगनेर आगरा से नगला कमाल मार्ग आदि वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं खेरागढ़ की तरफ के लोगों को भी जगनेर, सरेंधी की तरफ जाने के लिए करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध के गेट खोले गए हैं, लेकिन लगातार बारिश और पानी की अधिक आवक के कारण जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं, खेत में कई फीट पानी भर गया है। फसलें डूबी हुई हैं। किसानों का कहना है कि यदि पानी लंबे समय तक भरा रहा, तो बाजरा समेत सभी फसलें सड़कर पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। उधर प्रशासन ने ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, बच्चों को पानी के पास नहीं जाने देने तथा सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलमग्न डूंगरवाला-दूल्हे खां मार्ग पर आवागमन न करने और लोगों को बांध के पानी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। फसलों में अगर नुकसान हुआ है, तो लेखपाल भेजकर सर्वे कराया जाएगा। -नरेंद्र गंगवार, एसडीएम, खेरागढ़




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed