{"_id":"6af8caf19263a69578039e31","slug":"accelerate-work-on-the-new-civil-airport-do-not-compromise-on-quality-agra-news-c-25-agr1067-1212617-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: न्यू सिविल एयरपोर्ट के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: न्यू सिविल एयरपोर्ट के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता
विज्ञापन
आगरा। शहर की हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई उड़ान देने वाले धनौली स्थित निर्माणाधीन न्यू सिविल एयरपोर्ट के कार्यों में तेजी लाने के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए हैं। शनिवार को उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, बाउंड्रीवॉल तथा आंतरिक व संपर्क मार्गों की प्रगति का जायजा लिया।
कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों से अब तक पूरे हो चुके और शेष बचे कार्यों का पूरा ब्योरा तलब किया। कहा कि परियोजना के सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूरे कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों, आंतरिक व्यवस्थाओं और यात्रियों के लिए प्रस्तावित बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही एयरपोर्ट तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बन रहे संपर्क मार्गों की प्रगति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा का यह नवीन सिविल एयरपोर्ट जनपद के विकास, उद्यमियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, कार्यस्थल पर पर्याप्त संसाधन व मैनपॉवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अवशेष कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जीके वार्ष्णेय व अन्य मौजूद रहे।