फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AC bus will run for Noida soon

Agra News: नोएडा के लिए जल्द चलेगी एसी बस

Mon, 30 Sep 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
AC bus will run for Noida soon
कासगंज। नोएडा जाने के लिए यात्रियों को जल्द ही रोडवेज की एसी बस भी मिलेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल नोएडा के लिए पहले से दो साधारण बसें संचालित हो रही हैं। बीते काफी समय से स्थानीय यात्रियों को नोएडा जाने के लिए एसी बस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग भी की थी। इसके बाद पहले रोडवेज ने नोएडा के लिए दो साधारण बसें संचालित कीं। इनमें से एक नोएडा होते हुए दिल्ली आनंद बिहार तक तक चल रही है। इसके बाद अब रोडवेज द्वारा एसी बस की भी सुविधा यात्रियों को देने की तैयारी की जा रही है। नोएडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से बस के संचालन के लिए स्थानीय एआरएम द्वारा समय मांगा गया है। समय मिलने के साथ ही जल्द ही रोडवेज द्वारा एसी बस नोएडा के लिए संचालित की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश ने बताया कि यात्रियों द्वारा नोएडा के लिए एसी बस चलाए जाने की मांग की जा रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए जल्द ही रोडवेज द्वारा एसी बस चलाई जाएगी। इसके लिए नोएडा के अधिकारियों से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed