फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP workers created ruckus in protest against fee hike, broke the lock

Agra News: फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, ताला तोड़ा

Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers created ruckus in protest against fee hike, broke the lock
हंगामा करते एबीवीपी कार्यकर्ता
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बढ़ी फीस को वापस करने की मांग के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय पर हंगामा किया। प्रवेश गेट बंद होने पर उसका ताला तोड़कर धरना दिया। रात आठ बजे अधिकारियों ने शुल्क वापसी के भरोेेसे पर प्रदर्शन समाप्त किया। ठंड में एक छात्रा की हालत भी बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत संयोजक आकाश शर्मा ने बताया कि आवासीय संस्थानों में बीच सत्र में 1200 से 2000 रुपये तक शुल्क बढ़ा दिया। परीक्षा शुल्क भी 800 से बढ़ाकर 1700 रुपये कर दिया है। इससे छात्रों को परेशानी हो रही है, कई छात्रों ने शुल्क भी जमा कर दिया है। कई बार ज्ञापन देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कुलपति सचिवालय पर पहुंचे। यहां प्रवेश द्वार पर ताला लगा होने पर इसे तोड़कर अंदर धरना दिया।
अधिकारियों से रात आठ बजे आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया है। प्रदर्शन में रजत जोशी, पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, आकाश शर्मा, उमंग तिवारी, नितिन दुबे, शिवम कोहली, दीक्षा चौधरी, ईशा शाक्य, प्रथम गोयल, देव कटारा, हिमांशु देव, विजय यादव, कपिल बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed