{"_id":"5e1b570c8ebc3e87e618c8c0","slug":"abvp-students-practical-exam-fail-kasganj-kasganj-news-agr424471985","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर लगाया फेल किए जाने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर लगाया फेल किए जाने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
कासगंज के सुमंत कुमार इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य से शिक्षक द्वारा फेल किए जाने की धमकी की शिकाय?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सुमंत कुमार माहेश्वर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने एक शिक्षक पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं में फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने पहुंचकर मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की। प्रधानाचार्य ने किसी का भी अहित न होने देने का आश्वासन दिया।
विद्यार्थियों ने एक शिक्षक पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं में फेल करने का आरोप लगाया। एबीवीपी के जिला आंदोलन प्रमुख प्रशांत कुमार व अन्य कार्यकर्ता विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से इस संबंध में वार्ता की। वहीं परीक्षार्थियों का अहित न होने देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी फेल हुए तो परिषद के द्वारा कॉलेज में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिला विस्तारक दिव्य भारद्वाज, कॉलेज अध्यक्ष मानेश राजपूत, दिव्यांशु पचौरी, पीयूष सैनी, रितिक कुशवाहा, हर्ष साहू, अतुल राणा, मृदुल तिवारी, मयंक, सुधीर, सुमित आदि मौजूद रहे।
किसी छात्र का नहीं होने दिया जाएगा अहित
प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि कालेज में अध्ययनरत किसी भी छात्र का कोई अहित नहीं होने दिया जाएगा। कालेज छात्रों के द्वारा उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई, जिसमें उन्हें फेल किए जाने की धमकी दी गई हो। एबीवीपी ने शिकायत की हैं। किसी भी छात्र को परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं।