फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ABVP National General Secretary Nidhi Tripathi Attack on Tamil Government in Lavanya suicide case

लावण्या सुसाइड केस: एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी बोलीं- तमिल सरकार ने बर्बरता की सारी हदें की पार 

Thu, 03 Mar 2022 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Mar 2022 12:23 PM IST
सार

जेल  से छूटने के बाद प्रथम बार आगरा आगमन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होने लावण्या आत्महत्या मामले में तमिल सरकार के आड़े हाथों लिया। 

 

विज्ञापन
ABVP National General Secretary Nidhi Tripathi Attack on Tamil Government in Lavanya suicide case
निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री (एबीवीपी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का बुधवार की सुबह आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। जेल से रिहा होने के बाद वह केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं। निधि त्रिपाठी ने कहा कि लावण्या के आत्महत्या के मामले में तमिलनाडु सरकार ने बर्बरता की हदों को पार किया है। सरकार सच को दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है। लावण्या की लड़ाई के संगठन के कार्यकर्ता पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन

ताकि किसी छात्रा के साथ दोबारा ना हो ऐसा 

निधि त्रिपाठी ने कहा कि मतांतरण को रोकने के लिए संगठन सरकार से कानून बनाने का आग्रह करेगा। जिससे दोबारा किसी भी छात्रा के साथ ऐसा कृत्य न देखने को मिले। लावण्या मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने के मामले में निधि त्रिपाठी सहित 33 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर ब्रज प्रांत के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से निधि त्रिपाठी का स्वागत किया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री जयकरन, प्रांत अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सिमरन उपाध्याय, नितिन महेश्वरी, दिव्य भारद्वाज, आकाश सिंह, विवेक जादौन, प्रियंका तिवारी, रमन शर्मा, कुणाल दिवाकर, शुभम कश्यप, चंद्रजीत यादव, प्रशांत यादव, मनमोहन सिंह, कर्मवीर बघेल, विकास शर्मा, आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी की कैडेट्स भी स्वागत के लिए पहुंची

आगरा कैंट स्टेशन पर एबीवीपी की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में एनसीसी की कैडेट्स भी वर्दी में शामिल हुईं। निधि त्रिपाठी का इन्होंने स्वागत किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। जबकि ऐसे कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स नहीं शामिल हो सकते। संगठन के महानगर मंत्री कर्मवीर बघेल का कहना है कि सभी छात्राएं संगठन की कार्यकर्ता हैं। यह सुबह परेड के लिए गई थीं, वहीं से सीधे कार्यक्रम में पहुंचीं। वर्दी चेंज नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed