{"_id":"59ef569c4f1c1bd7538b8f8c","slug":"abul-ula-agra-urs-is-going-to-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरताज ए आगरा का 368वां उर्स 27 से, पहली बार होने जा रहा ये आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरताज ए आगरा का 368वां उर्स 27 से, पहली बार होने जा रहा ये आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
अबुल उला दरगाह
- फोटो : अमर उजाला
सरताज ए आगरा हजरत सैयदना शाह अमीर अबुल उला के 378वें उर्स का आगाज 27 अक्तूबर को होगा। पांच दिवसीय उर्स में देश-विदेश के जायरीन शिरकत करने आगरा आएंगे।
इस पांच दिवसीय उर्स का समापन 31 अक्तूबर को होगा। हजरत अबुल उला के उर्स में पहली बार शांति सद्भावना का संदेश देने को शांति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
न्यू आगरा स्थित दरगाह अमीर अबुल उला के सज्जादानशीं सैयद इनायत अली शाह अबुल उलाई ने बताया कि 27 अक्तूबर को जुलूस एहरारी झंडा, जिक्र ए औलिया और नातख्वानी होगी, वहीं 28 अक्तूबर को जनाना मिलाद शरीफ होगा।

Trending Videos
28 अक्तूबर को ही शांति सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा शांति सदभावना का संदेश दिया जाएगा और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक रूप से चादरपोशी की जाएगी।
29 अक्तूबर को गुस्ल, संदलमाली और महफिल ए शमां होगा। 30 अक्तूबर को कुल शरीफ और लंगर आयोजित किया जाएगा। 31 अक्तूबर को महफिल ए रंग और चादर तकसीम की जाएंगी।
29 अक्तूबर को गुस्ल, संदलमाली और महफिल ए शमां होगा। 30 अक्तूबर को कुल शरीफ और लंगर आयोजित किया जाएगा। 31 अक्तूबर को महफिल ए रंग और चादर तकसीम की जाएंगी।