फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Absconding accused in custody for cheating youth

Agra News: युवाओं को ठगने के मामले में फरार आरोपी हिरासत में

Mon, 08 Jul 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused in custody for cheating youth
कासगंज। सेना सहित अन्य सरकारी नौकरियों में नौकरियां लगवाने के नाम पर युवाओं को ठगने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में दो अभियुक्त पूर्व में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

सेना में अग्निवीर सहित रेलवे एवं अन्य विभागों में नौकरियां लगवाने का झांसा देकर लाखों ठगने के एक मामले का कासगंज कोतवाली पुलिस ने 23 जून को खुलासा किया था। उस समय पुलिस ने सुशील यादव निवासी नगला रतुआ मजरा महाराजपुर थाना डिबाई बुलंदशहर हाल निवासी गढ़ी अड्डा कासगंज और पुष्पेंद्र निवासी सुनवरसराय थाना धनसारी जिला संभल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से विभिन्न विभागों की सात गोल एवं 14 चोकोर फजी मोहरें, सात फिंगर प्रिंट की झिल्लियां, 13 मूल प्रतियां आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड एसबीआई, एक पेन कार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र दो मोबाइल एवं एक पॉकेट डायरी भी बरामद हुई थी। इस मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

इनमें से एक आरोपी डाॅ. अंशुल को पुलिस ने रविवार देर शाम गाजियाबाद से हिरासत में ले लिया। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपी का काम गैंग के लिए फिंगर प्रिंट की झिल्लियां तैयार करना था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed