फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhiyan, action

कब्जेदारों पर चला प्रशासन का डंडा

Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Abhiyan, action
कुरावली में अतिक्रमण हटवाते एसडीएम अनूप कुमार व सीओ डीपी गौड़। - फोटो : MAINPURI
कुरावली। नगर में बुधवार को सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई। जीटी रोड पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मचारियों ने हटवाया। इससे कब्जेदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसडीएम अनूप कुमार और सीओ डीपी गौड़ जब नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाने पहुंचे तो दुकानदारों में खलबली मच गई। ईओ कल्पना वाजपेयी ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। जीटी रोड पर बिजली घर से लेकर घिरोर रोड तिराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क के दोनों ओर दुकानदारों की ओर से डाली गई मिट्टी, हथठेल और फड़ हटवाए गए। बताते चलें कि जीटी रोड से बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन जाम लगता है, जिससे नगर के लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष शिवकुमार चौहान, नगर पंचायत कर्मचारी मुन्नालाल गौतम, अदनान उल्ला खां, निशुल दीक्षित, राहुल, दीपक गौतम, महेश कुमार, अमित कुमार, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed