पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पापरी नागर में रविवार को गोपाल गोसेवा समिति की ओर से दौड़ एवं लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाया।
1600 मीटर दौड़ में अनुरुद्धपुरा के अभिषेक ने प्रथम, गढ़ का पुरा के अरब सिंह ने द्वितीय और उमेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बीच का पुरा के अभिषेक परिहार प्रथम, पिनाहट के रोहित द्वितीय और विप्रावली के गौरव तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में मोदीपुरा के गौरव ने प्रथम, पिनाहट के रामहरी ने द्वितीय और आकाश परिहार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता में पिनाहट के कन्हैया प्रथम, बेस अमर सिंह पुरा के विमल द्वितीय और लडूआ पुरा के विग्रेश तृतीय रहे। कार्यक्रम के अंत में गोपाल गोसेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर और महामंत्री शिवप्रताप ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी नीरज बाबू, अवधेश तोमर, ब्रजमोहन तोमर, आकाश परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।