फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhishek Chahar welcomed upon becoming a Flying Officer.

Agra News: फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर अभिषेक चाहर का किया स्वागत

Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Chahar welcomed upon becoming a Flying Officer.
अकोला निवासी फ्लाइट ऑफिसर अभिषेक चाहर अपने माता-पिता एवं अपने परिवार के साथ।
अकोला। अकोला निवासी सूबेदार उमेश कुमार चाहर के पुत्र अभिषेक चाहर का सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज हैदराबाद से पास आउट होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अभिषेक चाहर ने बताया उन्होंने छठवीं से बारहवीं कक्षा तक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई की। वहीं से उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी, लेकिन मैरिट में नहीं आ सके। इसके बाद ग्रेजुएशन की चौथी साल में एएफसीएटी की परीक्षा दी। एसएसबी देकर एयरफोर्स अकेडमी ज्वाइन की। वहां से एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज हैदराबाद पहुंचे। 5 सितंबर 2026 को पास आउट हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। इस मौके पर मंगल सिंह चाहर (दादा), देशराज सिंह भगत, हुकमसिंह चाहर, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, कैप्टन महेश चाहर, प्रताप सिंह चाहर, रुपनसिंह चाहर, राजवीर सिंह, ममता चौधरी, नीरज चाहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed