फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abhinav Arora filed petition against seven YouTubers

UP: अभिनव अरोड़ा की याचिका पर हुई सुनवाई, संत रामभद्राचार्य मामले में सात यूट्यूबर के खिलाफ दायर की है याचिका

Sat, 21 Dec 2024 11:06 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Dec 2024 11:06 AM IST
सार

शुक्रवार को मथुरा पहुंचे अभिनव अरोड़ा ने एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने।

विज्ञापन
Abhinav Arora filed petition against seven YouTubers
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई

विस्तार

बाल संत के नाम से विख्यात अभिनव अरोड़ा शुक्रवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में पहुंचे। यहां उनकी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान साइबर थाने से आई आख्या स्पष्ट नहीं थी। इसके चलते कोर्ट ने साइबर थाने को स्पष्ट आख्या दाखिल करने के निर्देश देते हुए सुनवाई के लिए तीन जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन

दिल्ली की जनकपुरी स्थित चंद्रनगर निवासी बाल संत अभिनव अरोड़ा ने 28 अक्तूबर को एसीजेएम (प्रथम) सोनिका वर्मा की कोर्ट में सात यूट्यूबर के खिलाफ याचिका दायर की। आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए रामभद्राचार्य महाराज द्वारा उन्हें डांटने का वीडियो वायरल किया और सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। शुक्रवार को एसीजेएम (प्रथम) की कोर्ट में बाल संत अपनी मां और अधिवक्ता के साथ आए। पिछली तारीख पर कोर्ट ने साइबर थाने से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। साइबर थाने की रिपोर्ट कोर्ट ने देखी तो वह स्पष्ट नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम इतने भी बुरे नहीं जितने इल्जाम लगाए लोगों ने
शुक्रवार को मथुरा पहुंचे अभिनव अरोड़ा ने एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि हम इतने भी बुरे नहीं थे, जितने इल्जाम लगाए लोगों ने। चंद लाइक और व्यूज के लिए न जाने कितनी बात बनाई लोगों ने, भेड़चाल में चलकर न कैसे सब बहक गए, राधा नाम लेने को भी धंधा बताया लोगों ने। मैं अदना सा बालक तो कान्हा जी का सेवक हूं, मेरी तो छोडो इनकी भक्ति का मजाक बनाया लोगों ने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed