{"_id":"61922065e05fee6fcf3c5913","slug":"abhinav-ambulance-service-will-be-started-for-cows-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों के लिए शुरू होगी 'अभिनव एंबुलेंस': 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा, 20 मिनट में पहुंचेगी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों के लिए शुरू होगी 'अभिनव एंबुलेंस': 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा, 20 मिनट में पहुंचेगी मौके पर
Mon, 15 Nov 2021 02:25 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब गायों को त्वरित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए अभिनव एंबुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत गाय के बीमार होने या फिर घायल होने पर तत्काल एंबुलेंस मौके पर पहुंचेगी। जिससे उसे समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार प्रदेश में गायों के लिए पुलिस की आपात हेल्पलाइन 'डायल 112' की तर्ज पर 'अभिनव एंबुलेंस सेवा' शुरू करने जा रही है। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस एंबुलेंस सेवा के लिए बजट आवंटित किया है। जल्द ही 'अभिनव एंबुलेंस सेवा' की शुरुआत होगी। इस एंबुलेंस सेवा से बीमार गायों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए लखनऊ में कॉल सेंटर बनाया जाएगा। इस सेवा के लिए जो भी कॉल करेगा, उसके पास 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस पहुंच जाएगी। केंद्र सरकार से आवंटित बजट विभाग को मिल चुका है। गायों के लिए शुरू होने वाली एंबुलेंस में एक चिकित्सक, एक मेडिकल स्टाफ और एक चालक रहेगा। साल के आखिर तक यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एब्रियो ट्रांसप्लांट तकनीक भी होगी शुरू
मथुरा के छाता से विधायक कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि गाय के नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत पशुपालकों को तीन बार मुफ्त गर्भाधान कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा गाय के शत प्रतिशत गर्भाधान को सुनिश्चित करने वाली अत्याधुनिक 'एब्रियो ट्रांसप्लांट' तकनीक को भी शुरू करने की तैयारी है। इस तकनीक का प्रयोग बाराबंकी जिले में हो चुका है, जहां अच्छे परिणाम मिले।
विज्ञापन
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि एब्रियो ट्रांसप्लांट तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 92 प्रतिशत बछिया पैदा होंगी। इससे किसान को आवारा जानवरों की समस्या से निजात मिल सकेगी। क्योंकि कोई किसान दूध देने वाली गाय को खुला नहीं छोड़ सकेगा। मंत्री ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे इस योजना को पहले मथुरा समेत आठ जिलों में शुरू किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।