फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP MP posts on social media about dilapidated school in Agra

आगरा न्यूज: जर्जर भवन, गंदगी का अंबार, सरकारी स्कूल का ऐसा हाल; आप सांसद ने पोस्ट कर सरकार को घेरा

Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
सार

आगरा के विकास खंड अछनेरा में सरकारी स्कूल बदहाल स्थिति में है। इसको लेकर आप सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है। वहीं, स्कूल का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
AAP MP posts on social media about dilapidated school in Agra
स्कूल पर लिखा चेतावनी नोटिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के विकास खंड अछनेरा के ग्राम गढ़ी चंद्रमन स्थित प्राथमिक विद्यालय की बदहाली का मामला गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जर्जर स्कूल की तस्वीरें साझा कर सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूल का भवन पूरी तरह जर्जर है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। यहां करीब 52 बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। स्कूल में तीन अध्यापक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। सांसद संजय सिंह ने सरकार के शिक्षा व्यवस्था चमकाने के दावों को जमीनी हकीकत के उलट बताया। इसका वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के नाम पर बजट के दुरुपयोग और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को भ्रष्टाचार व अन्याय बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के ट्वीट के बाद स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। ग्रामीणों को अब स्कूल की स्थिति सुधरने की उम्मीद है। खंड शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed