फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aadhar Not Make In Post Office In Agra Unlock

आगराः अनलॉक में नहीं मिली राहत, आधार बनवाने वाले कर रहे लंबा इंतजार

Mon, 13 Jul 2020 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Jul 2020 10:47 AM IST
सार

अधिकतर डाकघरों में जगह कम होने के कारण नहीं हो पा रहा था सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
Aadhar Not Make In Post Office In Agra Unlock
aadhar card

विस्तार

अब 18 डाकघरों में से प्रधान डाकघर में ही आधार कार्ड बनाने की सुुविधा दी जा रही है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। प्रधान डाकघरों में भी एक दिन में 20 लोगों के ही आधार बनाए जा रहे हैं। इस कारण आधार कार्ड बनवाने वालों की वेटिंग बढ़ती जा रही है। डाकघरों में यह सेवा बंद करने की वजह जगह की कमी बताई गई है। इस कारण सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले शहर में प्रतापपुरा व आगरा फोर्ट प्रधान डाकघरों के अलावा संजय प्लेस, दयालबाग समेत 18 डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा थी। इसके बाद भी लोगों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अनलॉक के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


ज्यादातर डाकघरों में अब आधार बनाने का काम बंद कर दिया गया है। डाक कर्मचारियों का जवाब होता है कि प्रधान डाकघर में ही आधार का काम किया जा रहा है, बाकी जगह स्थानाभाव के कारण बंद कर दिया गया है। इससे इन दिनों राशन कार्ड और अन्य कार्यों के लिए आधार बनवाने या संशोधन कराने के लिए पहुंचने वाले लोगों को एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में भी नंबर आना मुश्किल
संजय प्लेस डाकघर में आधार बनाने से मना कर दिया। कई दिन बाद बताया गया कि अब प्रतापपुरा में ही आधार बन सकेगा। यहां एक सप्ताह तक नंबर आना मुश्किल है। -गौरीशंकर, ट्रांस यमुना कॉलोनी

तीन दिन बाद भी संशोधन नहीं हुआ
सिकंदरा डाकघर में आधार में संशोधन कराने पहुंचा था। राशन कार्ड के लिए जरूरी था, लेकिन तीन दिन बाद भी संशोधन नहीं हो पाया। कहा गया कि प्रधान डाकघर में ही काम होगा। -धरमवीर सिंह, बोदला

जिन डाकघरों में पर्याप्त स्थान नहीं वहां काम बंद किया
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जिन डाकघरों में पर्याप्त स्थान नहीं है वहां आधार का काम बंद कर दिया गया है। ऐसे में आवेदकों को कुछ परेशानियां तो आएंगी ही। प्रतापपुरा में काम चल रहा है। -आरबी त्रिपाठी, उप निदेशक, डाक सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed