{"_id":"67907a206039769c4904dfd0","slug":"aadhaar-card-long-queue-like-one-outside-banks-during-demonetization-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आधार कार्ड बनवाना है...तो छोड़ने पड़ेंगे जरूरी काम, इतनी लंबी कतार; जैसे नोटबंदी में बैंकों के बाहर लगी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधार कार्ड बनवाना है...तो छोड़ने पड़ेंगे जरूरी काम, इतनी लंबी कतार; जैसे नोटबंदी में बैंकों के बाहर लगी थी
Wed, 22 Jan 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Jan 2025 10:24 AM IST
सार
आधार कार्ड बनवाना है तो कामकाज छोड़ लंबी कतार में लगना होगा। ये कतार वैसी ही है, जैसे नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर लगती थी।
विज्ञापन
आधार कार्ड के लिए लगी लाइन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सरकारी योजना में आवेदन करना हो या पहचान साबित करने के लिए आधार की ही जरूरत पड़ती है। ये आधार बनवाना या अपडेट कराना किसी जंग से कम नहीं। हाल ये है कि आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए आवेदकों को कामकाज छोड़कर सुबह से कतार लगानी पड़ रही है। खंदारी स्थित आधार केंद्र पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
खंदारी चौराहे के पास जिले का एकमात्र आधार पंजीकरण केंद्र संचालित है। यहां एक हजार आधार प्रतिदिन बनाए जाने की क्षमता है। लेकिन आधार अपडेशन कार्य के चलते नए पंजीकरण की संख्या कम रहती है। इस केंद्र पर फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी समेत अन्य जिलों से भी लोग पहुंचते हैं। सुबह 8 बजे से ही कतार लग जाती है, जबकि केंद्र 10 बजे के बाद ही खुलता है।

Trending Videos
आधार केंद्र में अव्यवस्थाएं भी लोगों की परेशानी बनती हैं। यहां आधार पंजीकरण के लिए 16 काउंटर हैं, लेकिन 3-4 काउंटर बंद ही रहते हैं। केंद्र के बाहर बने तीन टोकन काउंटर में से एक या दो ही संचालित रहते हैं। कुंडौल से मंगलवार की सुबह ऑटो से परिवार के सात बच्चों के आधार अपडेट कराने पहुंचे शिवम ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से बच्चों के साथ कतार में लगे हैं। 12 बजे भी उनका नंबर नहीं आ सका। अन्य लोगों की पीड़ा भी यही थी।
विज्ञापन
तीन घंटे लाइन में लगा रहा कांस्य पदक विजेता
मथुरा के महरौली निवासी एथलीट रामरतन आधार अपडेट कराने के पंजीकरण केंद्र पहुंचे थे। कतार में 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रामरतन लखनऊ में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में 1,500 मीटर में कांस्य पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।

ऑनलाइन आवेदन फिर भी लेना होगा टोकन
आधार पंजीकरण या अपडेशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी यहां पहुंचने पर आवेदक को कतार में लगकर टोकन लेना पड़ता है। इससे परेशानी होती हैं। आवेदक राजेश कुमार का कहना था कि ऑनलाइन आवेदन में सीधे ही टोकन नंबर जारी क्यों नहीं किया जाता है। केंद्र पर प्रतिदिन एक हजार टोकन की व्यवस्था है, जिसमें 600 टोकन ऑनलाइन आवेदकों और 400 ऑफलाइन आवेदकों को दिए जाते हैं।

बंद काउंटर शुरू कराएंगे
ऑपरेशन मैनेजर शिव मिश्रा ने बताया कि लगातार एक हजार से अधिक आधार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी काउंटर चालू रखने का प्रयास रहता है। अगर कोई काउंटर बंद था तो उसे भी शुरू कराया जाएगा।
ऑपरेशन मैनेजर शिव मिश्रा ने बताया कि लगातार एक हजार से अधिक आधार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी काउंटर चालू रखने का प्रयास रहता है। अगर कोई काउंटर बंद था तो उसे भी शुरू कराया जाएगा।