{"_id":"61db1834f02bd27ba748be75","slug":"a-youth-resident-of-byanti-khurd-died-due-to-burning-in-a-factory-in-poona-mainpuri-news-agr5206613194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्योंती खुर्द निवासी एक युवक की पूना स्थित एक फैक्टरी में जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्योंती खुर्द निवासी एक युवक की पूना स्थित एक फैक्टरी में जलने से मौत
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव ब्योंती खुर्द निवासी एक युवक की पुणे की एक फैक्टरी में जलने से मौत हो गई। रविवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि युवक को साथ ले जाने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योती खुर्द निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार रंगाई-पुताई का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गांव के ही रहने वाले दो ठेकेदार उसे अपने साथ पुणे की एक फैक्टरी में काम कराने के लिए 12 दिसंबर को ले गए थे। 31 दिसंबर को फैक्टरी में केमिकल से जलने की वजह से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सात जनवरी को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार को जब मुकेश का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने कहा कि साथ ले जाने वाले ठेकेदारों की लापरवाही से मौत हुई है।
विज्ञापन
उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह लोग अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जिसके बाद चौकी इंचार्ज विपिन तोमर ने पूना पुलिस से मामले के संबंध में जानकारी ली। परिजनों को भरोसा दिलाया कि वहां दोषियों पर कार्रवाई होगी। आश्वासन मिलने के बाद करीब दो बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।