फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A youth from a non-community took the girl away, VHP workers reached the police station

Agra News: युवती को ले गया गैर समुदाय का युवक, विहिप कार्यकर्ता पहुंचे थाने

Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
A youth from a non-community took the girl away, VHP workers reached the police station
करहल।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गैर समुदाय का युवक ले गया। जानकारी पर विहिप, बजरंग दल व भाजपा के पदाधिकारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के कुछ देर बाद ही युवती को ढूंढ निकाला। पुलिस अब न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को सन्नी उर्फ आबिद अली साथी भोला उर्फ सचिन की मदद से 20 मई को ले गया था। युवती के पिता की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। तलाश करते हुए बुधवार को पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला। जानकारी होने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के पदाधिकारी युवती के परिजन के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि लड़की का ब्रेन वॉश किया गया है। संगठन का प्रयास है कि युवती को परिजन के साथ भेजा जाए। वहीं पुलिस से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग भी की है। थाने पहुंचने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारतीय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गगन दुबे, बजरंग दल के नगर संयोजक किशन दुबे, गौरक्षा प्रमुख रिशू दुबे, अंशु पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed