फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man working on the farm was shot, serious

Agra News: खेत पर काम कर रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man working on the farm was shot, serious
सोरोंजी। थाना क्षेत्र के उकुर्री गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब खेत में काम कर युवक को गोली मार दी गई। गोली पेट में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल से भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गोली से घायल दुर्वेश उकुर्री गांव का रहने वाला है। वह खेत में भूसा एकत्रित करने के लिए बुर्जी बना रहा था। घायल ने आरोप लगाया कि उसी समय दूसरे खेत में काम कर रहे सुरेंद्र, हेमसिंह, फतेह सिंह उससे कहासुनी करने लगें। कहासुनी के बीच अचानक उनके तरफ से फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली उसके पेट में जा लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर एकत्रित होने लगे। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका संजू से विवाद हुआ था। इस मामले में उसने उसके सहित उसके परिवार के चार लोगों को आरोपित कर थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed