फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who went to take medicine was kidnapped on the strength of a firearm

दवा लेने गए युवक को तमंचे के बल पर किया अगवा

Sun, 11 Sep 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to take medicine was kidnapped on the strength of a firearm
अमांपुर। कस्बा में एक क्लीनिक पर दवा लेने गए युवक को शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे तमंचा के बल पर आंख बांध कर अगवा कर ले गया। एक अनजान स्थान पर ले जाकर उसके सामने एक किशोरी का खड़ाकर किशोरी से अनर्गल शब्द कहलाकर वीडियो बनाया गया। वहीं उसे मारपीट कर आरोपी बेहोशी की स्थिति में छोड़ गए। पीड़ित युवक द्वारा पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तमंचे के बल पर अगवा कुलदीप निवासी ग्राम भृगवासिनी को किया गया। कुलदीप का कहना है कि वह अमांपुर कस्बा में एक क्लीनिक पर दवा लेने गया हुआ था। उसका आरोप है कि जब वह दवा लेकर वापस हो रहा था तो क्लीनिक से कुछ दूरी पर मोहनपुर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे राहुल निवासी मझौला ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उसे तमंचा दिखाकर और आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अगवा कर लिया। उसे एक नाली जैसे अंजान स्थान पर लेकर एक किशोरी को उसके सामने खड़ा कर दिया। किशोरी से अनर्गल कहलवाकर उसका वीडियो बना गया। आरोपी उसकी मारपीट कर बेहोशी की स्थिति में उसे वहीं छोड़ गए। होश में आने पर वह जैसे तैसे घर पहुंचा। वहां से परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने राहुल एवं उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed