{"_id":"667c6fb084b73047d2048854","slug":"a-young-man-who-was-irrigating-a-nursery-got-electrocuted-and-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-119713-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नर्सरी की सिंचाई कर रहे युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नर्सरी की सिंचाई कर रहे युवक को लगा करंट, मौत
Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव अंती में धान की नर्सरी की सिंचाई करने गए युवक को करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गांव निवासी कायम सिंह का पुत्र रंजीत (28) बुधवार को दोपहर बाद नर्सरी में पानी लगाने के लिए खेत में गया था। वह नर्सरी की सिंचाई कर ही रहा था तभी खेत से गुजर रही बिजली की लाइन से करंट खेत में किसी तरह प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आकर युवक खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने रंजीत के परिजन को सूचना दी। रंजीत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मृतक के शव को घर ले आए। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।