फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was surrounded and fired indiscriminately near the temple.

Agra News: युवक को मंदिर के पास घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was surrounded and fired indiscriminately near the temple.
मैनपुरी।डीएन नगर निवासी एक युवक की कुछ युवकों ने पिटाई। जब युवक जान बचाकर भागा तो उसे घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात शहर के मोहल्ला हरिदर्शन नगर में हुई। पुलिस ने इस मामले में छह दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू की है। डीएन नगर निवासी गुड्डू राठौर का पुत्र देव राठौर 10 अक्तूबर को बाजार गया था। रात करीब आठ बजे जब वह राधा रमन रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। आरोप है कि तभी राज, विभान, हिमांशू और आशू निवासी लोकप्रिया वाली वहां आ पहुंचे। आते ही गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। देव राठौर बचने के लिए वहां से भाग निकला, तो सभी आरोपी भी उसे मारने के लिए पीछे दौडे़। हरि दर्शन नगर में शिव मंदिर के पास हमलावर युवकों ने देव को घेर लिया और तमंचे निकाल कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में वह बाल-बाल बच गया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। वारदात के छह दिन बीतने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed