फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was injured when a peepal tree fell in front of Loha Mandi police station

Agra News: लोहामंडी थाने के सामने पीपल का पेड़ गिरने से युवक घायल

Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured when a peepal tree fell in front of Loha Mandi police station
आगरा। लोहामंडी थाने के सामने शनिवार दोपहर बारिश के दौरान पीपल का एक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे स्कूटर सवार युवक दब गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से युवक को निकाल एसएन इमरजेंसी भेजा। दोनों तरफ रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर निकाला।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि बारिश होने पर थाना परिसर में खड़ा एक पीपल का पेड़ सड़क पर जा गिरा। जयपुर हाउस निवासी उमेश अग्रवाल अपने स्कूटर से गुजर रहे थे, जो पेड़ के नीचे दब गए। एक ऑटो का कुछ हिस्सा भी पेड़ की चपेट में आ गया। यह देख स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उमेश को पेड़ के नीचे से निकाला और एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। पेड़ की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। इस पर पुलिस ने वाहनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट कर निकाला। इसके बाद नगर निगम की टीम के सहयोग से पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed