{"_id":"67533a057c7865e185046438","slug":"a-young-man-took-away-a-teenage-girl-through-friendship-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124656-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके किशोरी को ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके किशोरी को ले गया युवक
Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
- थाना सहावर क्षेत्र का मामला, पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद तीन दिसंबर को युवक किशोरी को ले गया। किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पूरा मामला सामने आया। इस पर पीड़ित पिता ने युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी तीन दिसंबर को स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली। लेकिन छुट्टी होने के बाद भी वापस घर नहीं लौटी। इस पर परिवार के सदस्य उसकी तलाश किए। खोजबीन के दौरान पता चला कि उनकी पुत्री को रिषभ उर्फ बंटी निवासी फेस-2 नगला नोएडा पैतृक निवासी गांव इटनी थाना हसायन हाथरस बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री इंस्टाग्राम चलाती है। इसी पर उनके बेटी से रिषभ की दोस्ती हुई है। आरोपी युवक से उनकी पुत्री को जान माल का खतरा है। अत: उसे जल्द बरामद किया जाए। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।