फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man shot his wife to death at his sister-in-law's wedding. The young man from Kheragarh committed the crime at his in-laws' house. The wife is in critical condition, and the joy of the wedding turns into mourning.

Agra News: साली की शादी में पत्नी को गोली मारकर युवक ने दी जान, खेरागढ़ के युवक ने ससुराल में वारदात को दिया अंजाम, पत्नी की हालत नाजुक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 02 May 2026 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man shot his wife to death at his sister-in-law's wedding. The young man from Kheragarh committed the crime at his in-laws' house. The wife is in critical condition, and the joy of the wedding turns into mourning.
खेरागढ़/भरतपुर। थाना खेरागढ़ के गांव बरबर निवासी एक युवक ने शुक्रवार को अपनी ससुराल राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव सिंघावली में पहुंचकर खूनी खेल खेल दिया। चचेरी साली की शादी के समारोह के बीच युवक ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव बरबर निवासी राघवेंद्र (31 वर्ष) की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व रूपवास के गांव सिंघावली निवासी राधिका (28 वर्ष) के साथ हुई थी। दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा है। बताया गया है कि राधिका 30 अप्रैल को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई थी। शुक्रवार दोपहर राघवेंद्र भी ससुराल पहुंचा और लगन कार्यक्रम के दौरान सभी से हंसी-खुशी मिला। कार्यक्रम के बीच ही राघवेंद्र अपनी पत्नी राधिका को बहाने से घर के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने अचानक तमंचे से राधिका पर फायर कर दिया और फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर जब परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो दोनों लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजन ने आनन-फानन में राधिका को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची रूपवास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार देर शाम जब राघवेंद्र का शव गांव बरबर पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर सुखी जीवन व्यतीत कर रहे युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। राधिका की परिजन शिवदेई ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद किया गया है। घटना के असल कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed