फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning from Delhi became a victim of poison poisoning.

Agra News: दिल्ली से लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Sun, 10 Mar 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Mar 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from Delhi became a victim of poison poisoning.
दिल्ली से लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिला, जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शनिवार की शाम दिल्ली से रोडवेज बस में बैठ कर घर लौट रहा करहल निवासी युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। रविवार की सुबह बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि जहरखुरान नकदी आदि सामान ले गए।

थाना करहल क्षेत्र के गांव निनौली निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। शनिवार की शाम वह घर आने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। देर रात किसी समय वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरान उसका बैग आदि सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने के बाद चालक परिचालक ने युवक के परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। बस स्टैंड़ पहुंचे परिजन ने प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि युवक के बैग में नकदी भी रखी थी। उसके सही ढंग से होश में आने के बाद ही चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी हो सकेगी। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed