फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man from Harchandrapur became a victim of honeytrap

Agra News: हरचंद्रपुर का एक युवक हुआ हनीट्रैप का शिकार

Tue, 10 Jan 2023 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
A young man from Harchandrapur became a victim of honeytrap
किशनी। गांव हरचंद्रपुर का एक युवक हनीट्रैप का शिकार हो गया। साइबर शातिर ने वीडियो कॉल के जरिए पहले तो जाल में फंसाया। अब चार लाख रुपया की मांग कर रहा है। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी एक युवक के मोबाइल पर सोमवार की दोपहर एक वीडियो कॉल आई। उन्होंने वीडियो कॉल ऑन कर कुछ बातचीत की, इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर उनका चेहरा लगा हुआ एक अश्लील वीडियो भेजा गया। मोबाइल पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि चार लाख रुपया दो, अन्यथा उसकी अश्लील वीडियो यूट्यूब आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर देगा। शाम करीब साढ़े चार बजे मोबाइल पर एक कॉल आई, कॉलर ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। उससे वीडियो के बारे में जानकारी ली, फिर से उसे धमकाते हुए चार लाख रुपया दिए जाने की बात कही। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed