फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man from a non-community forcibly married a married woman.

यूपी: शादीशुदा महिला नहीं समझ सकी जावेद की चाल, जबरन किया निकाह और अब...; तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 02 Dec 2023 02:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

शादीशुदा महिला से जबरन निकाह करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने बताया कि बेटी की शादी हो चुकी है, लेकिन गांव के ही जावेद ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। बेटी से निकाह करने के बाद उसे लेकर न जाने कहां चला गया...  
 

विज्ञापन
A young man from a non-community forcibly married a married woman.
निकाह। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता को गैर समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया और उससे जबरन निकाह कर लिया। अब परिवार के लोग विवाहिता को अपने घर लाने की कवायद कर रहे हैं तो आरोपी युवक धमकी दे रहा है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बताया गया कि विवाहिता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व किसी अन्य स्थान पर हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण विवाहिता अपने मायके में रह रही थी। गांव के ही युवक जावेद परवेज ने विवाहिता को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद 29 नवंबर को आरोपी युवक जावेद उसे लेकर कहीं चला गया। पिता ने जानकारी की तो पता चला कि उसकी बेटी से जबरन निकाह कर लिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   यूपी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर, आगे लिखा था कुछ ऐसा....; दहशत में है पूरा परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने विवाहिता को वापस लाने के लिए कहा तो धमकी दी गई। पिता ने युवक पर जबरन निकाह करने व विवाहिता को गैर धर्म में शामिल करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सहावर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है।


एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि विवाहिता को अगवा कर जबरन विवाह करने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही विवाहिता को वापस लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  यूपी: शादी के चार माह बाद प्यार की खातिर छोड़ा पति का साथ, प्रेमी भी निकला फरेबी; जहर देकर किया कत्ल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed