फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man drowned while bathing in a canal, his body was found after 22 hours

Agra News: नहर में नहाने समय डूबा युवक, 22 घंटे बाद मिला शव

Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in a canal, his body was found after 22 hours
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के नगला बगिया निवासी 28 वर्षीय युवक बुधवार की शाम को नशे की हालत में नहर में नहाते समय डूब गया था। बृहस्पतिवार शाम 22 घंटे बाद शव पुलिस ने ढूंढ कर नहर से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस बताया कि दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला बगिया के रहने वाले कढेर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र नीरज शराब पीने का आदी हो चुका था। बुधवार की शाम को वह नशे की हालत में लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच नहर में नहाने के उतर गया। नहाने के दौरान तेज बहाव में वह डूबने लगा। जानकारी होनेे के बाद परिजन व पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मगर नीरज का पता नहीं लग सका था। बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे नीरज का शव मैनपुरी इटावा मार्ग पर सिंहपुर नहर पुल के पास पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। नीरज शराब पीने का आदी था। जिस वजह से पत्नी दो साल पहले ही छोड़ कर चली गई थी। नीरज के दो पुत्रियां हैं। पत्नी के जाने के बाद वह और अधिक शराब पीने लगा था। युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed