फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man died in a road accident in Barnahal

बरनाहल में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Thu, 22 Apr 2021 06:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident in Barnahal
बरनाहल। गांव शहीदाबाद के पास बुधवार शाम वाहन का इंतजार कर रहे चाचा भतीजे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे भतीजे की मौत हो गई। चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रामपुर हवेली निवासी जगदीश कुमार बुधवार को 25 वर्षीय भतीजे हरिओम के साथ थाना क्षेत्र के गांव मांधाता स्थित ननिहाल में आए थे। वहां दावत में सम्मिलित होने के बाद देर शाम दोनों घर आने के लिए शहीदाबाद के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर लगा दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed