फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman returning from court was shot dead

Agra News: कोर्ट से लाैट रही महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 19 Jul 2025 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from court was shot dead
आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सारंगपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम को कोर्ट में तारीख कर लाैट रही मंजू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ताबड़तोड़ 3 गोलियां चलाईं। एक गोली महिला की कनपटी पर लगी। परिजन ने सीआरपीएफ में तैनात पति पर हत्या का आरोप लगाया है। भरण पोषण का केस कोर्ट में विचाराधीन था।
विज्ञापन

गढ़ी केसरी, थाना निबोहरा निवासी हरी सिंह ने बताया कि बेटी मंजू की शादी 14 साल पहले गांव समोना, राजाखेड़ा (राजस्थान) निवासी मनोज कुमार उर्फ चरन सिंह के साथ हुई थी। मनोज सीआरपीएफ में राजस्थान में तैनात है। दोनों के बीच 8 साल से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इस कारण मंजू अपनी 9 वर्षीय बेटी मोहिनी और 7 वर्षीय बेटे आरके के साथ मायके में रह रही थी। उन्होंने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का वाद दर्ज कराया था। शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। इसमें पेश होने मंजू सुबह दीवानी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बताया कि शाम तकरीबन 4:30 बजे बेटी फतेहाबाद आई थी। इसके बाद गढ़ी केसरी पैदल जा रही थी। गांव सारंगपुर से आगे कुतुकपुर गोला के समीप मंजू को बेटी मोहिनी ने फोन किया। उनसे आने के बारे में पूछा। मंजू ने कुछ देर में घर पहुंचने की बात कही।
आरोप लगाया कि मंजू सारंगपुर से कुछ दूर पहुंची थी कि गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंजू सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। कुछ देर बाद लोग करीब पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल पर तीन खोखे मिले हैं। प्रथम दृष्टया महिला के एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। पति पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।

-। बेटी से बताई थी पीछा करने की बात
बेटी मोहिनी ने बताया कि मां ने फोन पर हुई बातचीत में कहा था कि रास्ते में बाइक सवार पिता मनोज, चाचा और फूफा पीछा कर रहे हैं। उनके साथ विवाद कर रहे हैं। वह तेजी से घर की तरफ आ रही थीं। उन्होंने कुछ देर बाद फोन काट दिया। बाद में उनकी हत्या की जानकारी फोन पर मिली।

-। कहा था जिंदा नहीं छोड़ेंगे
पिता हरी सिंह ने बताया कि मंजू के तीन बच्चे अमर (11), मोहिनी (9) और आरके (8) हैं। दामाद के अन्य महिला से प्रेम संबंध हैं। वह उसी के साथ रह रहा है। बेटी को घर से निकाल दिया था। आरोप लगाया कि तारीख के दिन ही पति और उसके रिश्तेदारों ने धमकी दी थी कि जिंदा नहीं छोड़ेंगे। उन्हें नहीं पता था कि वह सच में ऐसा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed