फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman jumped into the canal to end her life, but the youth saved her

Agra News: जान देने के लिए नहर में कूदी महिला, युवकों ने बचाया

Thu, 27 Feb 2025 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
A woman jumped into the canal to end her life, but the youth saved her
सिंहपुर नहर पुल से बुधवार की सुबह एक महिला नहर में कूद गई। वहां मौजूद युवकों ने नहर से महिला को निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने घरेलू कलह से परेशान होने की जानकारी दी। उसे समझा-बुझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड आसरा आवास कालोनी की हुसना बेगम (38) बुधवार की सुबह सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंची और नहर में कूद गई। महिला को नहर में कूदता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तैराक युवकों ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और महिला को बचा लिया। पेट में पानी चले जाने की वजह से महिला बेहोश हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आ गया। महिला ने पुलिस को बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया था। पुलिस ने पति आशिक और अन्य परिजन को बुलाया। महिला को समझाने के बाद पति के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed