फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman at Sunari intersection showed courage... but the robber ran away

Agra: बाइकर्स गैंग पर झपट पड़ी महिला...साहस देख छूटे बदमाशों के पसीने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 27 Nov 2025 09:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Nov 2025 09:27 AM IST
सार

किसी महिला के साथ लूट हो तो वो डर जाती है, लेकिन आगरा में एक महिला बाइकर्स गैंग पर झपट पड़ी। उसने एक बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन वो उसके हाथ से निकलकर भाग गया।

विज्ञापन
A woman at Sunari intersection showed courage... but the robber ran away
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुनारी चौराहे के पास दोपहर में बाइकर्स गैंग ने एक महिला से मोबाइल और पर्स छीन लिया। महिला ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। मगर, बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और भाग निकले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना एमएम गेट के मोती कटरा की पिंकी ने बताया कि वह इन दिनों लोहामंडी के गोकुलपुरा में किराये पर रह रह रही हैं। वह 24 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे गांव लखनपुर से दहतोरा जा रही थीं। जब सुनारी चौराहे से निकलीं तो पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए। उन्होंने अचानक बाइक रोकी और उनसे मोबाइल और पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  SN Medical College: एसएन मेडिकल कॉलेज में बनेगी 250 बेड की सुपर इमरजेंसी, अब प्लास्टिक सर्जरी भी यहीं होगी
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्स में आधार कार्ड, पैनकार्ड, उनके बेटे का आधार कार्ड और दो हजार रुपये थे। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया और शोर मचाने लगीं। कुछ देर तक वह हाथापाई करता रहा। लोगों को आता देख दोनों बदमाशों ने धक्का देर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद पर्स और मोबाइल लेकर भाग गए। एक बदमाश दूसरे को राहुल नाम से पुकार रहा था। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: सरकारी नौकरी के लालच में ये क्या कर बैठी महिला...युवक ने इस कदर किया बदनाम, जीते जी मर गई वो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed