Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A wave of devotion surged in Bateshwar on Makar Sankranti.

Agra News: मकर संक्रांति पर बटेश्वर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion surged in Bateshwar on Makar Sankranti.
मकर संक्रांति एवं षटतिला एकादशी: यमुना स्नान करते श्रद्धालु
बाह। षटतिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के संयोग पर बुधवार को बटेश्वर में स्नान, पूजन एवं दान के लिए श्रद्धालु उमड़े। दिन भर चले धार्मिक अनुष्ठानों में वेदमंत्र गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को भी मकर संक्रांति पर स्नान, दान के लिए श्रद्धालु बटेश्वर पहुंचेंगे। बुधवार को षटतिला एकादशी एवं मकर संक्रांति के संयोग के अवसर पर बने सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और वृद्धि योग की वेला पर बटेश्वर में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान किया। संतों ने भी यमुना नदी में डुबकी लगाई। यमुना स्नान करने वाले संतों रमेशदास महाराज, संत प्रकाशदास, सुरेशानंद महाराज, विमल कुमार दास ने बताया कि बुधवार को स्नान किया है, ब्रहस्पतिवार को खिचड़ी पर्व मनाया जाएगा। घाटों पर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के गोताखोर मुस्तैद रहे। षटतिला एकादशी का व्रत रखने वाली महिला श्रद्धालुओं ने अपने सौभाग्य एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए शिव, पार्वती एवं गणेश को पूजा। वहीं मकर संक्रांति पर्व पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन पूजन किए। जीवन की बाधाएं, दुख दरिद्रता दूर करने की मन्नत के साथ दीपदान किया। ब्रह्मलाल जी मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से चैन स्नेचर और जेबकटों पर नजर रखी गई, नतीजतन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। विभिन्न शिव मंदिरों में वेदमंत्रों के बीच धार्मिक अनुष्ठान हुए। स्नान, दर्शन, पूजन के बाद संतों को भोजन कराकर दान पुण्य अर्जित किया। घाट से लेकर मंदिर तक पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed